हर शख्श जिसने दी है मुझे,आज जन्म दिवस की ढेरों शुभकामना,
खुदा उनके दामन भरे हर्षोल्लास से,है उनके लिए मेरी यही कामना.
जीवन देने वाले उस खुदा की रहती,मैं सदा हूँ तहेदिल से शुक्रगुजार
जननी-जनक की हूँ हमेशा आभारी, जिन्होंने किया ये जीवन साकार
हरेक दिन हवा के झोंकों सा बस,हर पल खुश्बू दिए यूँ ही गुजरता रहे
जीवन के साजो-श्रृंगार लिए संग,प्यार प्रियतम का यूँ ही सजता रहे
महकती रहे बगिया मेरी सदा,लाडली बिटिया के मोहक मुस्कान से
खुशियाँ दे सकुंगी तभी मैं जग को ,प्यार कर सकुंगी दुनिया जहां से
शुभकामनाओं की बारिश से मुझे, भिगोने वालों तनिक ठहरो,सुनो
शामिल हो प्रियतम और बिटिया,ऐसा एक गीत आज मेरे लिए गुनो
वो गीत जिसे सुर लय संग बसा, जीवन भर मैं हर्षित गुनगुनाती रहूँ
हर रिश्ते की स्वयं में खुश्बू समेटे, मैं जीवन सबका महकाती रहूँ