अपना ख्याल रखना
स्कूल जाने को कदम बढ़ाते ही
माँ ने कहा "अपना ख्याल रखना"
दूर कॉलेज के गेट पर छोड़ते ही
भाई ने कहा "अपना ख्याल रखना "
विदाई वक़्त सर पर हाथ फेरते ही
पिता ने कहा"अपना ख्याल रखना "
घर को रोज़ सहेजते देखते ही
हमसफ़र ने कहा "अपना ख़्याल रखना"
हॉस्टल जाते नमी आँखों में देखते ही
बिटिया ने कहा"अपना ख्याल रखना"
बहुत सुकून दते हैं ये तीन शब्द
हम नहीं अकेले कहते ये तीन शब्द
जब जब सुना मैंने यह तीन शब्द
हाथ जोड़े देखा आकाश को औ कहा
"प्रभु ,इन सब का तू ख्याल रखना "
स्कूल जाने को कदम बढ़ाते ही
माँ ने कहा "अपना ख्याल रखना"
दूर कॉलेज के गेट पर छोड़ते ही
भाई ने कहा "अपना ख्याल रखना "
विदाई वक़्त सर पर हाथ फेरते ही
पिता ने कहा"अपना ख्याल रखना "
घर को रोज़ सहेजते देखते ही
हमसफ़र ने कहा "अपना ख़्याल रखना"
हॉस्टल जाते नमी आँखों में देखते ही
बिटिया ने कहा"अपना ख्याल रखना"
बहुत सुकून दते हैं ये तीन शब्द
हम नहीं अकेले कहते ये तीन शब्द
जब जब सुना मैंने यह तीन शब्द
हाथ जोड़े देखा आकाश को औ कहा
"प्रभु ,इन सब का तू ख्याल रखना "
No comments:
Post a Comment